Showing posts with label doctors. Show all posts
Showing posts with label doctors. Show all posts

Tuesday, 27 September 2016

मुस्कुराहट का महत्व। Smile in Hindi

आपकी एक छोटी सी मुस्कान कई रूठे हुए चेहरों को खिला सकती है। अलग -अलग व्यक्तित्व का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है जैसे:-


1   अगर आप एक अध्यापक हैं और जब भी आप मुस्कुराते हुए कक्षा में 
     प्रवेश करेंगे तो देखिये सारे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान छा जाएगी।

2   अगर आप डॉक्टर हैं और मुस्कराते हुए मरीज का इलाज करेंगे तो 
     मरीज का आत्मविश्वास दोगुना हो जायेगा।

3   अगर आप एक ग्रहणी है तो मुस्कुराते हुए  घर का हर काम किजिये 
     फिर देखना पूरे परिवार में शान्ति का माहौल बन जायेगा।


4   अगर आप घर के मुखिया है तो जब भी मुस्कुराते हुए शाम को घर में 
     घुसेंगे ना तो देखना पूरे परिवार में कैसे खुशियों का माहौल बन 
     जायेगा।

5   अगर आप एक बिजनेसमैन हैं और आप खुश होकर कंपनी में घुसते हैं 
     तो देखिये सारे कर्मचारियों के मन का प्रेशर कैसे कम हो जायेगा और 
     माहौल भी बड़ा रंगीन हो जायेगा।

6   अगर आप दुकानदार हैं और मुस्कुराकर अपने ग्राहक का सम्मान 
     करेंगे तो देखना दुबारा वही ग्राहक खुश होकर आपकी दुकान से ही 
     सामान लेगा।

7    कभी सड़क पर चलते हुए अनजान आदमी को देखकर मुस्कुराएं, 
      देखिये उसके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।

8    मुस्कुराइए, क्यूंकि मुस्कराहट के पैसे नहीं लगते ये तो ख़ुशी और 
      संपन्नता की पहचान  है।

9    मुस्कुराइए,  क्यूंकि आपकी मुस्कराहट कई चेहरों पर मुस्कान 
      लाएगी।


10  मुस्कुराइए,  क्यूंकि ये जीवन आपको दोबारा नहीं मिलेगा।

11  मुस्कुराइए,  क्योंकि क्रोध में दिया गया आशीर्वाद भी बुरा लगता है 
     और मुस्कुराकर कहे गए बुरे शब्द भी अच्छे लगते हैं।”

12  मुस्कुराइए , क्योंकि दुनिया का हर आदमी खिले फूलों और खिले 
      चेहरों को ही पसंद करता है।”


13  मुस्कुराइए,  क्योंकि आपकी हँसी किसी की खुशी का कारण बन 
      सकती है।”

14  मुस्कुराइए,  क्योंकि परिवार में रिश्ते तभी तक कायम रह पाते हैं जब 
      तक हम एक दूसरे को देख कर मुस्कुराते रहते है”

-:और सबसे बड़ी बात:- 

15 "मुस्कुराइए, क्योंकि यह मनुष्य होने की पहचान है। एक पशु कभी भी 
      मुस्कुरा नही सकता।”


16  इसलिए स्वयं भी मुस्कुराए और औरो को भी मुस्कुराने का मौका 
      दीजिये

Wednesday, 7 September 2016

बिगड़ी हुई पत्नी। Wife In Hindi

कुछ दिनों से हमारी बिगड़ी हुई पत्नी (पाकिस्तान) गर्भ से है

अभी हाल ही में गत कुछ दिनों से उसके दर्द की शिकायत बढ़ती ही जा रही है । जिस कारण विदेश यात्रा पर गये हुये डॉक्टर नरेन्द्र मोदी से सम्पर्क किया गया है।

डॉक्टर मोदी ने सोनोग्राफी की रिपोर्ट देखकर बताया कि बच्चे जुड़वा होने वाले है। पहले महीने की रिपोर्ट में सिर्फ बलोचिस्तान था, परन्तु नयी रिपोर्ट में सिंध भी आया है।

यह सुनकर एक तरफ तो भारत (पिता) में खुशी की लहर है, वहीं दूसरी ओर चीन (पाकिस्तान के पीहर वाले ) नाराज है।

चीन का कहना है कि पाकिस्तान काफी कमजोर और बूढ़ा हो चुका है। पहले बच्चे (बंग्लादेश) के जन्म को 45 साल बीत चुके है। इस बीच काफी खून बह जाने के कारण नये बच्चों, और वो भी जुड़वा होने से पाकिस्तान की जान को खतरा है।

डॉक्टर साहब का कहना है की वो चीन की बातों से सहमत है परन्तु समय अधिक बीत जाने के कारण गर्भपात संभव नही है।

पहले जब पाकिस्तान बार बार कश्मीरी सेव खाने की जिद कर रहा था, तब किसी ने ध्यान नही दिया। उससे ये समस्या और बढ़ गई है।

जुड़वा बच्चे होने से डिलीवरी नोर्मल होने की संभावना घट गयी है। डाक्टर मोदी का कहना है की जरूरत पड़ने पर आपरेशन (युद्ध ) किया जायेगा। 

अभी आपरेशन का समय निश्चित नही हुआ है। पर ये तो तय है कि जल्द ही पड़ोस में किलकारी गूंजने वाली है। 

बताया जा रहा है कि नवजात शिशुओं के कमजोर स्वास्थ्य को देखते हुए, उन्हे कुछ दिन डाक्टर मोदी अपनी कड़ी निगरानी में रखेंगे।